Which Things are Not Kept in Fridge (Hindi)

Which Things are not  Kept In Fridge(Hindi) 


कॉफी-कॉफी को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

फ्रिज में रखने से ये उसमें रखी दूसरी चीजों का महक सोख लेती है और जल्दी खराब हो जाती है।



हद-शहद को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। 

शहद तो पहले से ही प्रिजर्व रहता है।

इसे आप सामान्य तौर पर ही जार में बंद करके रख देंगे तो वो भी वो सालो-साल चलेगा। 

फ्रिज में रखने से वो क्रिस्टल बन जाता है और उसे जार से निकालना मुश्किल हो जाता है।



अचार-अचार में विनेगर होता है, इसको फ्रिज में रखने से ये अपने साथ- साथ दूसरी चीजों को भी खराब कर देता है। केला-केले को फ्रिज में रखने से ये काला पड़ने लगता है। 

इससे ईथाइलीन नाम की गैस निकलती है जिससे ये अपने आसपास रखे फलों को भी खराब कर देता है।

टमाटर-टमाटर फ्रिज में रखने से ये जल्दी गल जाता है और इसका टेस्ट खराब होने लगता है।



आलू-आलू को फ्रिज में रखने से इसका स्टार्च शुगर में बदलने लगता है। 

इससे उसके स्वाद पर भी असर पड़ता है।



खट्टे फल-संतरा, नींबू, मौसमी जैसे फल भी फ्रिज में नहीं रखने चाहिए। 

अगर आप इसे फ्रिज में रखते हैं तो इसके छिलके काले पड़ जाते हैं और इसका रस सूखने लगता है।



तरबूज और खरबूज-बिना कटा हुआ तरबूज और खरबूज फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्रिज में रखने से खराब होने लगता है।


प्याज-प्याज को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि फ्रिज की नमी के कारण ये गल कर खराब होने लगता है।



लहसुन-लहसुन को फ्रिज में रखने से ये जल्दी अंकुरित होने लगता है और ढीला पड़कर खराब हो जाता है।



तेल-कुछ तेल जैसे नारियल और ऑलिव ऑयल को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। 

फ्रिज में रखने पर वो गाढ़ा हो जाता है और फ्रिज में से निकालने पर सामान्य तापमान पर आने के लिए इसे काफी समय लगता है।




courtesy--- http://www.amarujala.com

No comments:

Post a Comment